IndiaIndia - World

बुल्ली बाई एप मामले में अपराधी विशाल की बढ़ी दिक्कतें, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला

बुल्ली बाई एप केस के सबसे पहले गिरफ्तार हुए आरोपी विशाल झा की न्यायिक हिरासत आज से समाप्त हो रही है। अब कोर्ट विशाल झा पर आगे की कार्रवाई कर सकता है।

 

 

महिलाओं को टारगेट करने का था आरोप

 

 

बता दें कि, विशाल झा को अन्य 2 आरोपी श्वेता सिंह और मयंक रावत के साथ 10 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अन्य दो आरोपियों को श्वेता सिंह व मयंक रावत को 28 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इन तीनों पर बुल्ली बाई एप के जरिए मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करने और उनकी तस्वीर लगाकर उनको बदनाम करने का आरोप है।

 

 

कोर्ट ने रद्द कर दी थी जमानत याचिका

 

 

कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए विशाल झा की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा था कि, ये मामला एक विशेष समुदाय की महिलाओं को सीधे टारगेट करना और उनकी गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का है। लिहाजा इन्हें जमानत नही दी जा सकती है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: