IndiaIndia - World

12-14 साल के वैक्सिनेशन शुरू, 10,000 से ज्यादा बच्चों ने कराया टीकाकरण

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर देशभर में 12-14 साल तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया गया। और अभियान के तहत पहले ही दिन 2.60 लाख बच्चों ने कोर्बेवैक्स टीका लगाया गया।

 

 

10,000 से ज्यादा बच्चों का हुआ टीकाकरण

 

 

बात करें यूपी की तो राज्य में 10,000 से ज्यादा बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस आयु वर्ग के 4.74 करोड़ से अधिक बच्चों को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। वहीं इस टीकाकरण को लेकर पीएम मोदी ने नागरिकों को अपने नागरिकों, अपने लोगों का टीकाकरण कराने के प्रयासों में आज भारत के लिए महत्वपूर्ण दिन है। मैं सभी पात्र लोगों से टीकाकरण कराने का आग्रह करता हूं।

 

 

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर बोले पीएम

 

 

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की अभूतपूर्व सफलता के लिए विज्ञान की ताकत और लोगों के दृढ़ संकल्प को श्रेय दिया। औ कहा कि, हम इस जानलेवा महामारी से लड़ने में काफी बेहतर स्थिति में हैं। साथ ही हमें कोविड संबंधी सावधानियों का भी पालन करना होगा।

 

 

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर व्यक्त किया आभार

 

 

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि, देशवासियों के प्रयासों में यह दिन महत्वपूर्ण है। अब से 12-14 आयु वर्ग के किशोर टीका लगवा सकते हैं। साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी बुजुर्गों के लिए एहतियाती खुराक भी उपलब्ध है। उन्होंने टीका लगवाने के लिए सभी लोगों से आगे आकर संक्रमण से बचाव करने की अपील भी की। मुझे खुशी है कि टीकाकरण के भारत के प्रयासों ने कोविड-19 के विरुद्ध विश्व की लड़ाई को मजबूत किया है। आज, भारत के पास कई ‘मेड इन इंडिया’ वैक्सीन हैं। हमने मूल्यांकन की आवश्यक प्रक्रिया के बाद अन्य वैक्सीन को भी अनुमति प्रदान की है।

 

 

28 दिन के बाद लें दूसरी खुराक

 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 12 से 13 साल के बीच 1,21,43,000 लड़के और 1,13,27,000  लड़कियां हैं। इसी तरह 13 से 14 साल के 1,22,50,000 लड़के और 1,14,23,000 लड़कियां हैं। जिन्हें कोर्बेवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में देनी अनिवार्य है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: