
Uttrakhand Election 2022 : विधानसभा चुनाव सूची से नाम वापस लेने के बाद जारी होगी प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट
हल्द्वानी । उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम वापसी का आज आखिरी दिन है। नैनीताल जिले की 6 सीटों पर अबतक 72 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जांच में बाद सभी नामांकन सही पाए गए। हल्द्वानी विधानसभा की चुनाव अधिकारी ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, ” नाम वापसी के बाद सोमवार को ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। राजनीतिक दलों को बगावती तेवर अपना रहे प्रत्याशियों की नाम वापसी का इंतजार है। प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान होना है।”
जानिए किस सीट कितने प्रत्याशियों ने भरा है फार्म
लालकुआं : मोहन सिंह-भाजपा, हरीश रावत-कांग्रेस, चंद्रशेखर पांडे व सविता पांडे-आप, बहादुर सिंह जंगी-भाकपा माले, वीरेंद्र पुरी-देवभूमि पार्टी, मनोज पांडे-सपा, पृथ्वीपाल सिंह रावत-बसपा, राम सिंह-रिपब्लिकन पार्टी, संध्या डालाकोटी, यशपाल आर्य, पवन कुमार चौहान, नवीन चंद्र पंत व कुंदन सिंह मेहता-निर्दल।
भीमताल : राम सिंह कैड़ा-भाजपा, दान सिंह-कांग्रेस, भुवन चंद्र-बसपा, हरीश चंद्र जोशी-उक्रांद, संजय कुमार पांडे व नंदाबल्लभ-आप, विक्रम सिंह-सपा, प्रकाश चंद्र, लाखन सिंह नेगी, मनोज साह, सुरेश चंद्र आर्य-निर्दल।
नैनीताल : सरिता आर्य-भाजपा, संजीव आर्य-कांग्रेस, हेम चंद्र आर्य, डा. भुवन आर्य व मीनाक्षी आर्या-आप, राजकमल सोनकर-बसपा, ओम प्रकाश-उक्रांद।
हल्द्वानी : डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला-भाजपा, सुमित कुमार-कांग्रेस, समित टिक्कू, स्मृति टिक्कू-आप, शोएब अहमद-सपा, रवि वाल्मीकि-उक्रांद, अब्दुल मतीन सिद्दीकी- एआइएमआइएम, महिपाल सिंह-जनता बिग्रेड, जितेंद्र सिंह-बसपा, अनिल कुमार-जन एकता पार्टी, दिव्यांशु वर्मा, उमेश चंद्र जोशी, प्रशांत कुमार नेगी व राजेंद्र कुमार गुप्ता-निर्दल।
कालाढूंगी : बंशीधर भगत-भाजपा, महेश चंद्र-कांग्रेस, मंजू तिवारी-आप, प्रकाश चंद्र्र-उपपा, सुंदर लाल आर्य-बसपा, मोहन कांडपाल-उक्रांद, राजेंद्र कुमार वालिया-सपा, जगत सिंह रावत, गजराज सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र, भगवान सिंह, सुमन लता व चंद्रशेखर तिवारी-निर्दल।
रामनगर : दीवान सिंह बिष्ट-भाजपा, महेंद्र सिंह पाल-कांग्रेस, हेम भट्ट-बसपा, शिशुपाल सिंह रावत व गौरव रावत-आप, चिंता राम-उपपा, अब्दुल गफ्फार-सपा, राकेश चौहान-उक्रांद, मोहसिन खान-भारतीय जन जागृति पार्टी, रवींद्र रौतेला, जगदीश चंद्र पांडे, श्वेता माशीवाल, संजय नेगी-निर्दल।
नैनीताल जिले में सीटवार प्रत्याशी
लालकुआं 14
भीमताल 11
नैनीताल 07
हल्द्वानी 14
कालाढूंगी 13
रामनगर 13
योग 72