India Rise Special

Uttarkhand Election 2022 : उत्तराखंड में नामंकन प्रक्रिया खत्म , प्रत्याशियों ने जोरोशोरों से शुरू किया प्रचार

बागेश्वर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर अब नामांकन खत्म हो गया है , इसके साथ ही अब प्रचार प्रसार जोरो पर है। इसमें भाजपा, कांग्रेस आदि दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। आप और निर्दलीय उम्मीदवार भी लगातार लोगों के संपर्क में हैं।

 

47 बागेश्वर विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। विधानसभा में बागेश्वर और गरुड़ विकास खंड आते हैं। कौसानी से लेकर खरेही पट्टी तक यह विधानसभा फैली हुई है। गरुड़ क्षेत्र समीकरण बनाने और बिगाडऩे में अहम भूमिका निभाते आया है। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा और निर्दल नामांकन करने के बाद अब चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना के बाद ही जनता जनार्दन की पसंद कौन प्रत्याशी रहा यह स्पष्ट हो सकेगा।

 

 

अब तक के रहे विधायक

 

1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जीआर दास।

 

1969 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरस्वती देवी।

 

1974 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरस्वती टम्टा।

 

1977 जनता पार्टी पूरण चंद्र।

 

1980 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गोपाल राम दास।

 

1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गोपाल राम दास।

 

1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस गोपाल राम दास।

 

1991 भारतीय जनता पार्टी पूरण चंद्र।

 

1993 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम प्रसाद टम्टा।

 

1996 भारतीय जनता पार्टी नारायण राम दास।

 

उत्तराखंड विधानसभा में यह बने

 

2002 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राम प्रसाद टम्टा।

 

2007 भारतीय जनता पार्टी चंदन राम दास।

 

2012 भारतीय जनता पार्टी चंदन राम दास।

 

2017 भारतीय जनता पार्टी चंदन राम दास।

 

वोटरों की स्थिति

 

कुल वोटर 1,17698

 

पुरुष 59713

 

महिला 57998

 

नए वोटर 3038

 

पुरुष 1347

 

महिला 1691

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: