
Uttarkahnd Cabinet : 24 विभाग सम्भालेंगे मुख्यमंत्री धामी के पास रहेंगे, जानिए किस मंत्री को मिली कौन सा विभाग
उत्तराखंड में बीजेपी ने जीत हासिल की। सीएम पुष्कर सिंह धामी दोबारा सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही सीएम धामी ने मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है। सीएम धामी के पास 21 मंत्रालय और 24 विभाग की जिम्मेदारी है।
सीएम के पास हैं ये अहम विभाग
परिषद विभाग की तरफ से जारी सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अपने पास आबकारी, ऊर्जा, पेयजल, श्रम, गृह, राजस्व, कार्मिक, राज्य संपत्ति, नियोजन, सूचना, न्याय, आपदा प्रबंधन, नगारिक उड्डयन समेत 21 मंत्रालय अपने पास रखे हैं। जबकि पिछले कार्यकाल में उनके पास 12 मंत्रालय थे। वह कुल 24 विभागों को देखेंगे।
सतपाल महाराज के विभाग में कोई बदलाव नहीं
वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मंत्रालय में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। महाराज को लोनिवि, सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम प्रबंधन को बरकरार रखते हुए पंचायती राज व ग्रामीण निर्माण नए मंत्रालय दिया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ.धनसिंह रावत को प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा मंत्रालय दिया गया है। ये चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, संस्कृत शिक्षा मंत्रालय भी देखेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को वित्त मंत्रालय दिया गया है। वो शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्रालय भी देखेंगे। जबकि मंत्री सुबोध उनियाल को वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का बढ़ा कद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास के साथ कृषि एवं उद्याग विभाग मिला है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का भी कद बढ़ा है। वह महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास के अलावा खेल एवं युवा कल्याण और खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले का मंत्रालय देखेंगी। मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास को समाज कल्याण, परिवहन एवं लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम मंत्रालय दिया गया है। नए और युवा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को पशुपालन, दुग्धन विकास एवं मत्स्य पालन, गन्ना विकास और चीनी उद्योग, प्रोटोकाल व कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग दिए गए है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास होंगे ये मंत्रालय
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्यसंपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, नागरिक उड्डयन मंत्रालय है।
विभाग की बात करें तो कार्मिक एवं अखिल भारीतय सेवाओं का संस्थापना विषय कार्य, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, अर्द्ध सैनिक कल्याण, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, आयुष, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास व नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
सतपाल महाराज को मिली ये जिम्मेदारी
मंत्रालय : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन जलागम प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई
विभाग : लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, सिंचाई व लघु सिंचाई।
प्रेमचंद अग्रवाल
मंत्रालय : वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनगर्ठन, जनगणना।
विभाग : वित्त, वाणिज्य, कर, स्टांप एवं निबंधन, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना।
गणेश जोशी
मंत्रालय : कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण व ग्राम्य विकास।
विभाग : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास।
डॉ.धन सिंह रावत
मंत्रालय और मंत्रालय : विद्यालयी शिक्षा (बेसिक)(माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
सुबोध उनियाल
मंत्रालय : वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा।
विभाग : वन, भाषा, निर्वाचन एवं तकनीकी शिक्षा।
रेखा आर्य
मंत्रालय : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले।
विभाग : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ।
चंदन राम दास
मंत्रालय : समाज कल्याण, परिवहन, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम, अल्पसंख्यक कल्याण, ।
विभाग : समाज कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, अल्पसंख्यक कल्याण, , खादी एवं ग्रामोद्योग।
सौरभ बहुगुणा
मंत्रालय : पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, ।
विभाग : मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, पशुपालन, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन।