![medal](/wp-content/uploads/2021/09/img-20191020-213822-321_1571810199-780x470.jpg)
उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज का टोक्यो पैरालम्पिक में पदक हुआ पक्का
टोक्यो पैरालम्पिक : उत्तराखंड के मनोज सरकार ने यूक्रेन के खिलाड़ी को 2-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। इसी के साथ उनका कांस्य पदक पक्का हो गया है। उनकी इस उपलब्धि से राज्य में ख़ुशी का माहौल है।
पहले मैच में भारतीय खिलाड़ी से ही हारे थे
मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की एस एल-3 श्रेणी में भाग ले रहे है। उत्तराखंड राज्य के वह एक मात्र खिलाड़ी है जो पैरा बैडमिंटन में हिस्सा ले रहे है। पहले मैच में उन्हें विश्व के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत से हार का सामना करना पड़ा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि अपने अगले मैच में वह जीतेंगे। ठीक वैसा ही हुआ।
मनोज का कांस्य पदक पक्का
अपने इस मैच को जीत कर मनोज ने सेमि फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ एक मैडल भी पक्का कर लिया है। उन्होंने ये पूरा मुकाबला 28 मिनट के भीतर अपने नाम कर लिया। पहले सेट में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 21-16 के स्कोर से हराया। दूसरे सेट में उन्होंने 21-9 के स्कोर के साथ मुकाबला अपने नाम किया। साथ ही अपना मैडल भी पक्का कर लिया।
उनके इस उपलब्धि से राज्य ही नहीं बल्कि देश के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया के जरिये उन्हें बधाई दी जा रही है।
ये भी पढ़े :- एक ही पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी अवनि