
Uttarakhand Weather : मौसम विभाग ने जताई बारिश – ओलावृष्टि संभावना, जारी किया गया येलो अलर्ट
देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क और चटख धूप कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। हालांकि, पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा अभी भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। इसके साथ ही सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है। 28 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 28 जनवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि, रविवार से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा व बर्फबारी और मैदानों में गरज के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन इलाकों में खिली चटख धूप
बीते चार-पांच दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। पहाड़ों में पाला गिरने से सड़कों पर सफर खतरनाक हो रहा है।
ये भी पढ़े :- Baba Bageshwar Dham : हरिद्वार पहुंच बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, आचार्य बालकृष्ण की मुलाक़ात
रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए, ” प्रदेश में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ ओलावृष्टि व तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।”