उत्तराखंड : चेकिंग के दौरान दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव , पुलिस ने लौटाई बारात
पीलीभीत निवासी मुमताज़ लगभग 40 बारातियो के संग उत्तराखंड के इस्लामनगर बारात लेकर जा रहे थे। दूसरे राज्य से आने के कारण पुलिस ने उन्हें रोक कर कोरोना रिपोर्ट मांगी। जो की दूल्हा न दिखा पाया।
उसके बाद पुलिस द्वारा उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमे वो पॉजिटिव पाया गया। यहां दुल्हन बारात का इंतज़ार ही करती रह गई और उधर पुलिस ने दूल्हे को बारात समेत वापिस भेज दिया। बाद में जब दुल्हन पक्ष को दूल्हे के पॉजिटिव होने की बात पता चली। तो वे लोग काफी निराश हो गए। निकाह की उनकी सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई।
शादी का मामला होने के कारण दो बार और एंटीजन टेस्ट करवाए गए जिसमे दूल्हा फिर पॉजिटिव आया। खबर सुनते ही बारातियो में हड़कंप मच गया। जब बारात हल्दी चेक पोस्ट पहुंची। तब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए रिपोर्ट मांगी।
जिसमे बाराती आनाकानी करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने रैपिड टेस्ट की बात कही। बारातियो ने काफो कोशिश कर इसे भी टालना चाहा लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। आखिरकार टेस्ट होने के बाद दूल्हे के पॉजिटिव होने की बाद सामने आयी।
बारात वापसी की बात सुन दुल्हन पक्ष के कुछ लोगो ने भी बारात को एंट्री दिलाने की बहुत कोशिश की लेकिन पुलिस के सख्त रवैये के सामने सब धरा का धरा रह गया। अब गाइडलाइन्स के हिसाब से दूल्हे को 14 दिन के होम क्वारंटाइन में रहने पड़ेगा। 14 दिन के बाद ही अब वो निकाह के लिए दुबारा जा पायेगा। दूल्हे के बतया कि उसको हल्का सर्दी जुखाम है लेकिन रिपोर्ट में वो पॉजिटिव पाया जा रहा है।
ये भी पढ़े :- आज मिलेगी राज्य को केंद्र से डेढ़ लाख कोविशील्ड और 42 हजार कोवैक्सीन