India Rise Special
Trending

उत्तराखंड : प्रदेश मंत्रिमंडल की आज होगी बैठक, इन पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, वन एवं पर्यावरण, आवास, शहरी विकास विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

मंत्रिमंडलीय उपसमितियों की सिफारिशें भी मंत्रिमंडल के समक्ष आएंगी। इनमें उत्तराखंड अधिप्राप्ति नियमावली में संशोधन को लेकर इंजीनियरिंग विभागों से जुड़ी सिफारिशें और नई पेंशन योजना लागू होने से पूर्व की विज्ञप्ति से नियुक्त हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की सिफारिश पर कैबिनेट चर्चा करेगी।

मुख्यमंत्री नई दिल्ली दौरे से लौटे
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नई दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राज्य की विकास योजनाओं को लेकर वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले।

मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बुधवार को अपने दिल्ली दौरे की जानकारी मीडिया को दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड: आज से प्रदेश के सभी छह केंद्रों पर बनने शुरू हो जाएंगे पासपोर्ट

मुख्यमंत्री के लौटते ही उपचुनाव की चर्चाएं तेज
मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से लौटने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में विधानसभा उपचुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि यह रहस्य बना है कि मुख्यमंत्री किस सीट पर उपचुनाव लड़ेंगे।

मार्च महीने में तीरथ सिंह रावत के हाथों में सत्ता की बागडोर सौंपी गई थी। सितंबर में मुख्यमंत्री का छह महीने का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के लिए छह महीने के भीतर विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करनी है। इसके लिए उन्हें उपचुनाव में जाना है। नई दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे के दौरान उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात हुई। मुलाकात में उन्होंने उपचुनाव को लेकर भी बातचीत की।
 
वर्तमान में प्रदेश में गंगोत्री विधानसभा सीट खाली है। यानी मुख्यमंत्री इस सीट पर चुनाव लड़ना चाहें तो किसी भी विधायक को सीट खाली नहीं करनी पड़ेगी। गंगोत्री सीट पर भाजपा विधायक गोपाल रावत विधायक थे। उनके निधन के बाद खाली हुई गंगोत्री सीट पर मुख्यमंत्री के वहां से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: