
उत्तराखंड के खेल मंत्री ने की घोषणा , वंदना कटारिया होंगीं प्रदेश की ब्रांड एम्बेसडर
प्रदेश के बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान की ब्रांड एम्बेसडर होंगीं वंदना कटारिया
उत्तराखंड सरकार ने हॉकी स्टार वंदना कटारिया के ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद , उन्हें प्रदेश में बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा की हैं।
आज उत्तराखंड के खेल मंत्री अरविंद पांडेय हरिद्वार में उनके निवास स्थान पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने वंदना की माँ समेत परिवार के अन्य लोगों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि वंदना ने ओलंपिक में हैट्रिक गोल दाग कर न केवल प्रदेश का मान बढ़ाया है बल्की वो देश के लिए भी प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं। इस कारण सरकार ने उन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाने का फैसला लिया हैं। खेल मंत्री ने ये भी वादा किया कि वंदना के आने से पहले उनके घर तक जाने वाली सारी सड़कों की मरम्मत करवा ली जाएगी।
साथ ही खेल मंत्री ने कहा कि वंदना के प्रदेश आने पर उनका जोर शोर से स्वागत किया जाएगा। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। अपको बता दे कि वंदना को 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी प्रदेश सरकार द्वारा की जा चुकी हैं। साथ ही उन्हें तीलू रौतेली सम्मान भी दिया गया।
प्रदेश लौटने से पहले वंदना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ साथ राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मिलेंगी। उसके बाद 15 अगस्त को लाल किले में होने वाले कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगीं।
ये भी पढ़े :- आप ने लगाया भाजपा पर युवाओं को रोजगार के नाम पर गुमराह करने का आरोप