
Uttarakhand : जोशीमठ में हुई भारी बर्फबारी, जानिये अगले हफ्ते का कैसा रहेगा मौसम ?
देहरादून : भूधंसाव की समस्या झेल रहे जोशीमठ की समस्या और बढती नजर आ रही है। बीती रात को इलाके में भारी बर्फबारी हुई है। पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढंक गया है।मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक़, ”अगले 24 घंटे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। 23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना है। ऐसे में राज्य सरकार, शासन और जिला प्रशासन स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है।”
ये भी पढ़े :- दिल्ली : तीसरे दिन भी जारी है जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन, आज बृजभूषण सिंह पेश करेंगे सफाई
ठंड बढने की जताई गयी संभावना