India Rise Special

बाबा नीम करौली आश्रम में दर्शन करने पहुंचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ,पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति की कामना

गरमपानी : उत्तराखंड के मशहूर पवित्र धाम बाबा नीम करौली महाराज (Baba Neem Karauli Maharaj) के दर्शन के लिए प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह(Gurmeet Singh) ने कैंची धाम पहुंचे. यहाँ पहुंच राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा नीम करौली आश्रम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वही राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, ”कैंची धाम पहुंचकर सुखद अनुभूति हुई है वो खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। जल्द फिर आने की बात कही। करीब डेढ़ घंटे मंदिर परिसर में बिताने के बाद राज्यपाल नैनीताल को रवाना हो गए।”

ये भी पढ़े :- अग्निपथ योजना : प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेनों में आगजनी के बाद 35 का रद्द हुआ परिचालन

राज्यपाल ने मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी से की मुलाकात

शुक्रवार के दिन प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह अपने परिजनों के साथ में कैंची धाम पहुंचे। यहाँ मंदिर प्रबंधन समिति सदस्यों ने बाबा नीम करौली की लीलाओं के साथ ही मंदिर से जुड़ी रोचक जानकारियां राज्यपाल को बताई। राज्यपाल ने मंदिर प्रबंधक विनोद जोशी से मुलाकात की। मंदिर प्रबंधन प्रबंधक विनोद जोशी ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे बिताया।

ये भी पढ़े :- धर्मशाला में झमाझम बारिश के बीच बाधित हो रही है पीएम की दिल्ली वापसी, जानिए क्या किये जा सकते है इंतजाम

राज्यपाल ने प्रदेश की सुख शांति की कामना

पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख शांति की कामना की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि कैंची धाम पहुंचकर अलग सी अनुभूति हुई है। एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान मंदिर मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्य, जया प्रसाद, पंकज निगल्टिया, भुवन तिवारी, एसडीएम राहुल शाह, सीओ भवाली प्रमोद साह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, चौकी प्रभारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: