IndiaIndia - World

उत्तराखंड सरकार ने दी कर्मचारियों को दिया नए साल का उपहार, बढाया तीन फीसदी डीए

यूपी के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को सौगात दी है। उत्तराखंड में ढाई लाख कर्मियों और पेंशनरों का तीन फीसदी डीए बढ़ा दिया गया है। अब कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा।

डीए जुलाई 2021 से होगा लागू…

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, यूपी में भी महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी संबंधी शासनादेश जारी किया था। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से लागू हो जाएगा। जो कि, 28 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के 16 लाख से अधिक कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

ढाई लाख को मिलेगा लाभ…

प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी की गयी है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डीए के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसके अलावा बैठक में,  शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को भी निशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना में शामिल करने पर भी सहमति हुई। बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 54 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उनियाल ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य का पहला खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी, मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव मुहर लगा दी है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: