India Rise Special
Trending

उत्तराखंड : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली दौरे पर, राजनाथ सिंह व जेपी नड्डा से की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के दौरे पर हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से शिष्टाचार भेंट की।

जेपी नड्डा से की मुलाकात
इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वह बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।

सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं
उनके दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नेता गिरफ्तार 

मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से लौट आए
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत नई दिल्ली के तीन दिवसीय दौरे से लौट आए हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राज्य की विकास योजनाओं को लेकर वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले। मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बुधवार को अपने दिल्ली दौरे की जानकारी मीडिया को दे सकते हैं।

वहीं हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पंतनगर थाने में केस दर्ज करने के बाद त्रिनाथ ने भाजपा का दामन छोड़कर आप की सदस्यता ले ली थी। 

ग्राम विजयनगर थाना दिनेशपुर निवासी त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद अधिकारी हरकत में आ गए थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: