India Rise Special

Uttarakhand Election Result 2022 : दूसरे राउंड में लैंसडौन से भाजपा दलीप रावत चल रहे आगे

पौड़ी। उत्तराखंड के जिला पौड़ी की छह विधानसभा सीटों पर गुरुवार को 47 प्रत्‍याशियों की किस्मत का फैसला होना है। । सुबह आठ बजे से केंद्रों में मतगणना शुरू हो गई है।

Uttarakhand Election Results Live Update:

दूसरे राउंड की मतगणना में लैंसडौन से भाजपा दलीप रावत को 4622 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी और हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं पीछे चल रही हैं। उन्‍हें दूसरे राउंड में 2177 वोट मिले हैं। यहां आप को 122 और यूकेडी को 69 वोट मिले हैं। श्रीनगर में गणेश गोदियाल आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा को 3424, कांग्रेस को 4024, आप को 53, उत्तराखंड क्रांति दल को 342 और समाजवादी पार्टी को 17 वोट मिले हैं।

चौबट्टाखाल में पहले राउंड में भाजपा को 1336, कांग्रेस को 783, आप को 139 और उत्तराखंड क्रांति दल को 05 वोट मिले हैं।

श्रीनगर में भाजपा प्रत्‍याशी धन सिंह रावत को 1487 वोट मिले हैं। यहां कांग्रेस प्रत्‍याशी गणेश गोदियाल को 1926 वोट मिले हैं। यमकेश्वर में भाजपा को 2704, कांग्रेस को 1353, आप को 28, सपा को 47 और उत्तराखंड क्रांति दल को 27 वोट मिले हैं। लैंसडौन में भाजपा आगे है। यहां भाजपा को 2250 वोट, कांग्रेस को 1167, आप को 103 और उत्तराखंड क्रांति दल को 20 वोट मिले हैं।

बैलेट पेपर के बाद ईवीएम के मतों की गणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में पौड़ी से भाजपा आगे चल रही है।

सुबह आठ बजे से केंद्रों में मतगणना शुरू हो गई है। पौड़ी जिले की लैंसडौन सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं पर सबकी नजर है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सुबह शुरुआत में डाक मतों की गणना व आठ बजकर तीस मिनट से ईवीएम मशीनों से गणना की जाएगी।

चुनाव में जनपद की यमकेश्वर विधानसभा सीट पर पांच प्रत्याशी, पौड़ी सीट के लिए आठ, श्रीनगर सीट सात प्रत्याशी, चौबट्टाखाल नौ प्रत्याशी, लैंसडौन सात प्रत्याशी तथा कोटद्वार विधानसभा सीट पर ग्यारह प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा।

चौबट्टाखाल सीट से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चुनावी मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के प्रत्‍याशी केसर सिंह नेगी मैदान में हैं।

मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यालय स्थित आइटीआइ भवन में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद कर दी गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: