India Rise Special

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड में भाजपा के पक्ष में जा रहे रुझान , मतगणना जारी

विधानसभा चुनाव के 23 दिन बाद आज उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम घोषित होंगे। शुरुआती एक घंटे के रुझानों में भाजपा ने बहुमत की 36 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।

 

 

विकासनगर में दो राउंड की मतगणना हुई पूरी

 

 

रुड़की में बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप बत्रा आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भाजपा के प्रत्याशी को 1701, कांग्रेस के यशपाल राणा 1247, बसपा के प्रत्याशी को 184 वोट मिले हैं। वहीं विकासनगर के दो राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम मशीन को सील कर दिया गया है। बता दे कि, विकासनगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुन्ना सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। मुन्ना सिंह चौहान को अब तक 32 से 38 वोट मिले है। जबकि प्रत्याशी पूर्व मंत्री नवप्रभात को 3138 वोट मिले हैं।

 

 

कई सीटों पर है भाजपा की बढ़त

 

 

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरिता कपूर, कांग्रेसी प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना से 1000 मतों से आगे चल रही हैं। वहीं बद्रीनाथ में बीजेपी के महेंद्र भट्ट आगे, भाजपा को 1287 और कांग्रेस को 1041 मत मिले है। जबकि थराली में 105 वोट से भाजपा आगे। बात करें पिथौरागढ़ विधानसभा से शुरुआती रुझानों की तो कांग्रेस आगे है। डीडीहाट से भाजपा आगे, धारचूला से कांग्रेस और गंगोलीहाट से भाजपा आगे है। पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 2661और कांग्रेस को 2919 मत मिले। कांग्रेस 258 मत से आगे।

 

 

बीजेपी को बढ़त हासिल

 

 

इसके अलावा अल्मोड़ा में भी पहले राउंड में भाजपा 4 वोट से आगे चल रहे हैं। लोहाघाट विधानसभा सीट पर पहले चरण में कांग्रेस 210 वोटों से आगे है, तो सोमेष्वर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या 800 वोट से आगे हैं। हरिद्वार शहर सीट से मदन कौशिक पीछे हो गए हैं। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश फर्स्ट राउंड में करीब 1900 वोटों से आगे निकली हैं। वहीं भेल रानीपुर से फर्स्ट राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर चौहान 1300 से आगे निकले हैं। कांग्रेस को 4267 और भाजपा को 2987 वोट मिले हैं।

 

 

रुद्रप्रयाग विधानसभा में बीजेपी 600 वोटों से आगे।

 

 

केदारनाथ से बीजेपी 1000 वोटों से आगे चल रही है तो लक्सर में बसपा आगे

 

है। लक्सर प्रथम राउंड 943 संजय गुप्ता भाजपा ,1480 वोट अंतरिक्ष सैनी कांग्रेस, बसपा शहजाद 3031। वहीं पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं में अभी तक 10783 पोस्टल वोट मिले हैं। हांलाकि अभी गणना जारी है। जिले की चारों विधानसभा के लिए 10783 पोस्टल बैलेट मिले हैं। जिसकी गणना शुरू हो चुकी है।

 

 

भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

 

 

बताते चलें कि, उत्तराखंड में दो प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिख रही है। यहां भाजपा 30 और कांग्रेस 28 सीटों पर आगे है। फिलहाल सभी सीटों पर मतगणना जारी है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: