India Rise Special

Uttarakhand Election 2022 : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सचिव पर हमला, कांग्रेस मुख्यालय के पास कार ने पीछे से मारी टक्कर

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव  2022 के बीच प्रदेश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच दून में बने कांग्रेस मुख्यालय के सामने सड़क पार कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के राष्ट्रीय सचिव अजय रावत को एक गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी और जब अजय रावत ने इस बात का विरोध किया तब कार में सवार अन्य युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आइसीयू में हैं।

 

शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, ”  शनिवार देर रात एनएसयूआइ के राष्ट्रीय सचिव अजय रावत को कार सवार ने टक्कर मार दी। उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपितों ने बुरी तरह उनकी पिटाई कर दी। उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं आगे के दांत भी टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में तीन से चार अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है।”।

 

दूसरी तरह इस वारदात को लेकर उधर गुस्साए एनएसयूआइ व युवा कांग्रेस के कार्यतकर्त्ताओं ने रविवार को शहर कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: