India Rise Special

Uttarakhand Election 2022: मतगणना के ताजा रूझानों में बीजेपी ने बढ़ात

उत्तराखंड में दोपहर साढ़े 12 बजे तक के रुझानों में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। अब तक भाजपा 46 सीटों पर तो वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर है। बता दें कि, कुछ देर बाद ही राज्य में तस्वीर साफ हो जाएगी।

 

 

बीजेपी के ये तीन मंत्री पीछे

 

 

सीएम धामी की सरकार के तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। कालाढूंगी से बंशीधर भगत, श्रीनगर से डाक्टर धन सिंह रावत और नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल गिनती में काफी पीछे हैं। वहीं लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याेशी खुशाल सिंह अधिकारी ने जीत हासिल की है। हांलाकि, खटीमा सीट से सीएम पुष्क्र सिंह धामी 1000 वोटों से आगे चले रहे हैं। वहीं हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यंक्ष मदन कौशिक पीछे चल रहे हैं। वही कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बढ़त बनाई है। जबकि अल्मोकड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म आगे चल रहे हैं। किच्छाा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं।

 

 

अब तक का जानिए रूझान

 

 

बात करें टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल रहे। टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय उजपा के दिनेश धने से आगे चल रहे हैं। वहीं, घनसाली सीट से भाजपा के शक्तिलाल शाह निर्दलीय भीमलाल आर्य से आगे चल रहे हैं। जबकि टिहरी जनपद की देवप्रयाग भजापा के विनोद कंडारी कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी से आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं। टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार से आगे चल रहे हैं। विकासनगर में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान को 3238 मत मिले। कांग्रेस के नवप्रभात को 3159 मत मिले।

 

 

बसपा इन सीटों पर आगे

 

 

अब तक के रूझानों के मुताबिक, लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में बसपा प्रत्याशी शहजाद को 3031, कांग्रेस प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी को 1480 और भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 943 मत प्राप्त हुए हैं। भगवानपुर विधानसभा सीट से ममता राकेश 1900 वोट से आगे चल रही हैं। भेल रानीपुर विधानसभा के पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान को 4267 वोट तो वहीं भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को 2987 मत प्राप्त हुए हैं। देहरादून जनपद की सहसपुर सीट पर कांग्रेस को बढ़त। पहले राउंड में कांग्रेस के आर्येंद्र शर्मा आगे। आर्येंद्र को 5279 मत मिले। बीजेपी के सहदेव पुंडीर को 3,543 मत मिले।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: