India Rise Special

Uttarakhand Election 2022 : चम्पावत में 2 लाख मतदाता करेंगे आज उम्मीदवारों की भाग्य का फैसला

चम्पावत। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव चम्पावत और लोहाघाट विधानसभा सीटों से 14 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। जनपद में कुल 203256 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

 

 

चम्पावत और लोहाघाट सीट पर सात-सात प्रत्याशी मैदान में हैं। चम्पावत में भाजपा के कैलाश गहतोड़ी, कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल, आम आदमी पार्टी के मदन महर, सपा के मोहम्मद हारून, बसपा के राकेश वर्मा, निर्दलीय दीपक बेलवाल और जगदीश चंद्र भट्ट जबकि लोहाघाट में भाजपा के पूरन सिंह फत्र्याल, कांग्रेस के खुशाल ङ्क्षसह अधिकारी, आम आदमी पार्टी के राजेश ङ्क्षसह बिष्ट, समाजवादी पार्टी की निसार खान, निर्दलीय धीरज ङ्क्षसह लडवाल, प्रकाश ङ्क्षसह धामी और हिमेश कलखुडिय़ा का भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। चम्पावत जनपद की इस दोनों सीट पर 203256 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 106141 पुरुष व 97105 महिला वोटर है।

 

विधानसभा क्षेत्र मतदाता

 

चम्पावत 96016

 

पुरुष मतदाता 50007

 

महिला मतदाता 45059

 

लोहाघाट 107240

 

पुरुष मतदाता 56094

 

महिला मतदाता 51146

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: