India Rise Special

उत्तराखंड में भी बन सकता है जनसंख्या नियंत्रण कानून, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए संकेत

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरप्रदेश की तर्ज पर प्रदेश में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से राय लेकर इस कानून पर काम करने की बात कही। शनिवार को सितारगंज में धार्मिक डेरा कारसेवा में उन्होंने दोहराया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून और भूमि सुधार कानून सहित राज्यवासियों के हित में जो भी कानून होंग, उन्हें लागू किया जाएगा।

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश को शहीदों की भावनाओं के अनुरूप बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने खटीमा और सितारगंज में करीब 232.5 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पंतनगर में पीपल चौराहे से फूलबाग गेट तक साइकिल चलाकर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने चानू को बधाई संदेश भी भेजा।

आपको बता दें कि सीएम धामी दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को रुद्रपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने रोड शो में भाग लिया था और कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया था। सीएम बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृह जिले पहुंचे पुष्कर सिंह धामी ने अगले पांच वर्षों में उत्तराखंड को पर्यटन क्षेत्र के साथ ही उद्योग और बिजली उत्पादन में देश का नंबर वन प्रदेश बनाने का वादा किया।

ये भी पढ़े ;-कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

गृह जिले की जनता के समक्ष चुनाव से पहले अगले पांच वर्षों का रोड मैप रखते हुए उन्होंने कहा कि बागेश्वर से टनकपुर तक प्रस्तावित रेल लाइन को भी ब्रॉड गेज बनाने की तैयारी है।

रुद्रपुर पहुंचे सीएम धामी ने बीजेपी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका आभार जताया। जिला कार्यालय में उत्साहित कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि सीएम को संबोधित करने के लिए अपनी सीट पर खड़ा होना पड़ा। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से उनका पुराना नाता रहा है, जब वह भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष थे, तब उनका अक्सर यहां सिंचाई विभाग के डाक बंगले में डेरा होता था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को शहीदों की भावनाओं के अनुरुप बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। खटीमा में शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित करने के बाद उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा और सितारगंज में करीब एक अरब की योजनाओं का शिलान्यास किया।

इससे पूर्व सीएम ने पंतनगर में पीपल चौराहे से फूलबाग गेट तक साइकिल चलाकर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने गए भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई संदेश भी भेजा। उन्होंने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

उत्तराखंड के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों में से एक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब भी अब पर्यटन के रूप में विकसित होगा। इसके लिए राज्य सरकार के प्रयासों से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने पहल शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सरकार श्री नानकमत्ता साहिब, हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब, पूर्णागिरी धाम, जागेश्वर धाम, गंगोलीहाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: