
उत्तर प्रदेश: धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, मुख्यमंत्री ने दी बधाई, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे ईदगाह
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आप सुबह से ही लोगों ने मस्जिदों का रुख किया और सभी मस्जिदों में लोग बड़ी संख्या में
लखनऊ: देश में पिछले 2 साल से कोरोना संक्रमण (corona)काल से उबरने के बाद इस बार प्रदेश में ईद(eid) का त्यौहार काफी हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने आज सुबह नमाज अदा करने के दौरान सभी के लिए अमन वचन की दुआ की। प्रेस की सभी प्रमुख मस्जिदों में 2 वर्ष बाद एक साथ बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की वही लखनऊ की बड़ी ईदगाह(eidgah) में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने लोगों से गले मिलकर उनको ईद की बधाई दी।
कासगंज: बोलेरो और टेंपो में भीषण टक्कर, सात लोगों की मौत
बता दें कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आप सुबह से ही लोगों ने मस्जिदों का रुख किया और सभी मस्जिदों में लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नमाज अदा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(upcm) ने ईद के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार खुशी और मेल मिलाप का संदेश लेकर आता है। खुशियों को याद तोहार सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। और यह पर्व अमन चैन और सौहार्द का संदेश देता है।
राज्यपाल ने अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई
आपको बता दें कि बड़ी ईदगाह के साथ-साथ राजधानी लखनऊ के टीले वाली मस्जिद पर भी नमाज अदा की गई। बड़ी ईदगाह पहुंचकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक(brajeshpathak) ने लोगों को ईद की बधाई दी। वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(akhileshyadav) के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी और विधायक रविदास मल्होत्रा भी ईदगाह पहुंचे। आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब विश्व में विख्यात है।