![yogi in delhi](/wp-content/uploads/2021/07/yogi_cm_4-sixteen_nine-sixteen_nine_0.jpeg)
उत्तर प्रदेश : दिल्ली के दौरे पर CM योगी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी पहुंची औैरैया
उत्तर प्रदेश : CM योगी आज दिल्ली दौरे पर हैं। वह गुरुवार को ही वहां से बागपत का दौरा भी करेंगे। गुरुवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ नई दिल्ली में चल रही यूपी भाजपा सांसदों के साथ बैठक में शामिल होंगे। आज शाम को फिर बैठक होनी है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने खाली समय का उपयोग करने के लिए बागपत के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली से हेलिकॉप्टर से बागपत दौरे पर पहुंचेंगे।
यहां पर वह जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे साथ ही सिसाना गांव के भ्रमण भी करेंगे है। गांव का भ्रमण समाप्त होने के बाद सीएम योगी का जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम है। भाजपा को जिला पंचायत के चुनाव में यहां बड़ा झटका लगा था।
करीब 2:30 बजे सीएम योगी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बागपत दौरे के बाद उनकी फिर से दिल्ली वापसी होगी जहां पर बुधवार से चल रही भाजपा के सांसदों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक में शामिल होंगे।
CM योगी के आगमन को लेकर बागपत में दिल्ली हाईवे पर रूट का डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही कलक्ट्रेट में व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। सिसाना गांव में फोर्स तैनात की गई और सरकारी स्कूल को भी सजाया गया है।
इसके साथ ही आज गुरुवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल औैरैया दौरे पर हैं। औरैया में राज्यपाल वृद्धा आश्रम का निरीक्षण करेंगी साथ ही टीबी से संक्रमित बच्चों को भी संबोधित करेंगी। लखनऊ से करीब 11 बजे वह औरैया पहुंची हैं।
औरैया के आनेपुर में वे वृद्धा आश्रम का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद गेल के आशियाना सभागार में वह टीबी से संक्रमित बच्चों को संबोधित करने के बाद राज्यपाल, महिला स्वयं सहायता समूह के साथकरीब एक बजे बैठक करेंगी। दिन में 3.15 बजे वह लखनऊ वापसी करेंगी।
ये भी पढ़ें:- सरकार ने 31 जुलाई से लगाया संपूर्ण लॉकडाउन