
India Rise Special
हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र में हंगामा, जानिए किस मुद्दे पर हुआ बवाल
हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा सत्र में शीत कालीन के चौथे दिन कार्यकाल के दौरान सुबह विपक्ष ने सरकार पर पर्यटन की चार संपत्तियों को बचने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया।
सरकार पर आरोप लगाते हुए विपक्ष ने कहा कि, “सरकार ने एडीबी से 200 करोड़ का कर्ज लेकर बनाई चार संपत्तियां निजी क्षेत्र को औने-पौने दामों पर दे दी गईं। इस दौरान सत्ता पक्ष व विपक्ष में नोकझोंक हुई। इसके बाद विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।”
सदन में कार्यकाल के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि, “अगर इसी तरह सरकारी संपत्तियां बेची जाएंगी तो इसका विरोध जारी रहेगा। दो संपत्तियां मुख्यमंत्री के गृह जिले में बेची गई हैं। लीज की दरों के हिसाब से इन संपत्तियों का कुल मूल्य 100 वर्षों में भी रिकवर नहीं हो पाएगा।”