
यूपी : आज मंत्रालय का पदभार ग्रहण करेंगे योगी के नए सिपाही
मंत्री अपने-अपने विभाग के कामकाज संभालेंगे
यूपी : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुए योगी मंत्रिमंडल विस्तार में नए चेहरे को मिली जगह के बाद आज सभी मंत्री अपने-अपने विभाग के कामकाज संभालेंगे। योगी मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट समय 6 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद और 6 राज्य मंत्री जिसमें पलटू राम, संगीता बलवंत, धर्मवीर प्रजापत, छत्रपाल सिंह गंगवार, सुजीत कुमार और दिनेश खटीक शामिल थे।
किसे मिला कौन सा विभाग
बता दें कि कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को प्राविधिक शिक्षा विभाग का मंत्री बनाया गया है। वही राज्यमंत्री पलटू राम को सैनिक कल्याण होमगार्ड प्रांतीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया है। संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग का मंत्री बनाया गया है। धर्मवीर प्रजापत को औद्योगिक विकास विभाग का दायित्व दिया गया है। छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। संजीव कुमार को समाज कल्याण अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग तो वहीं दिनेश खटीक को जल सख्त एंड बाल नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके जितिन प्रसाद सभी राज्य मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।