
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक जुलाई से प्रदेश में शुरु होने वाली तिरंगा शाखा की लांचिंग की जानकारी दी। संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में छह माह के अंदर 10 हजार शाखाओं का निर्माण करेंगे। एक जुलाई से इन शाखाओं का शुभारंभ होगा। तिरंगा शाखा के लिए पांच प्रमुख आशुतोष सेंगर, जनक प्रसाद, बृजलाल लोधी, संदीप कुमार और अभिषेक सुधीर की घोषणा की। 5 लोगों की कोआर्डिनेशन टीम प्रदेश में तिरंगा शाखाओं का विस्तार करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर एक भारतीय की आन, बान और शान की पहचान है।
भारत का तिरंगा हम सब के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा शाखा की शुरुआत में हम सारे लोग तिरंगा सामने लगाकर जितने भी सदस्य उस शाखा में मौजूद होंगे तिरंगे को प्रणाम करेंगे। शाखा में सबसे पहले एक जुलाई को जिस महापुरुष की चर्चा हम लोग करने जा रहे हैं वो भारत के संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर हैं। शाखा में उनके जीवन के बारे में सार्थक चर्चा की जाएगी। तिरंगे को नमन करने के बाद सबसे पहले संविधान की प्रस्तावना को हमारा शाखा प्रमुख सभी मौजूद सदस्यों को पढ़कर सुनाएगा। सभी साथ में उस प्रस्तावना को दोहराने का काम करेंगे।
यूपी एटीएस को सफलता, 19 घंटे में ही पकड़ा गया राज मोहम्मद
इसके बाद 10 मिनट का एक वीडियो बाबा साहब के जीवन से जुड़ा हुआ उस शाखा में दिखाया जाएगा। 20 मिनट तक बाबा साहब के जीवन के बारे में चर्चा होगी। संजय सिंह ने कहा कि बाकी 30 मिनट में राष्ट्रीय मुद्दों पर राज्य के मुद्दों पर स्थानीय मुद्दों पर क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के निर्माण का संकल्प लिया जाएगा।