TrendingUttar Pradesh

UP : फिल्म ”पठान” पर प्रतिबन्ध लगाने की विश्व हिन्दू महासंघ ने उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

बस्ती : पठान फिल्म के एक दृश्य को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि पठान फिल्म पर उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध लगाया जाय।

ये भी पढ़े :- अमित शाह की अध्यक्षता में EZC बैठक का किया गया आयोजन, ममता और झारखंड सीएम समेत ये बेटा नेता हुए शामिल

ज्ञापन सौंपने के बाद महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि, ”कुछ फिल्मकार जानबूझकर हिन्दुत्व की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पठान फिल्म के एक दृश्य में शाहरूख खान और दीपिका पादकोण ने अभिनय किया है, जिसमें केसरिया रंग का वस्त्र पहनकर अर्धनग्न अवस्था में फिल्माया गया है। यह हिन्दुत्व और हिन्दू धर्म के प्रतीक भगवाध्वज के अपमान का षड़यंत्र है। कहा कि समस्त हिन्दू जन मानस विश्वहिन्दू महासंघ के साथ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने को तैयार है। यदि उत्तर प्रदेश के किसी भी सिनेमा हाल में पठान मूवी को लगाया गया तो हिन्दू जन मानस चुप नहीं बैठेगा और पूरा विरोध करेगा। उन्होंने पठान फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: