
TrendingUttar Pradesh
यूपी: उपचुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, शाम छह बजे थमेगा चुनावी शोर
वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में सघन प्रचार किया।
यूपी: उत्तर प्रदेश ( up) में होने वाले उपचुनाव( by election) के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है | मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में 5 तारीख को मतदान होंगे। जिसके प्रचार का शोर आज शाम 6 बजे थम जाएगा।
उप चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन से पहले भाजपा, सपा और रालोद ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी और रामपुर में चुनावी सभा कर सपा पर हमला बोला। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मैनपुरी में सघन प्रचार किया।
यूपी: बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति में स्वतंत्र देव को मिली जगह
बता दें कि, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र, रामपुर और खतौली विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। तीनों क्षेत्रों में आज आखिरी दिन शाम 6 बजे तक रोड शो, रैलियां, सभा, नुक्कड़ सभा से प्रचार बंद हो जाएगा।