
लखनऊ: स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वतंत्र देव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्र देव सिंह का अध्यक्ष पद का 16 जुलाई को कार्यकाल खत्म हो चुका है और 29 जुलाई तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है।
बौद्ध धर्म के लोगों को जारी किये जाएँ अल्पसंख्यक प्रमाण- सैयद शहजादी
गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर हुई बैठक में यह फैसला हुआ कि स्वतंत्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत देश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और विशेष पाठक मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों पर भी चर्चा हुई। नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक वर्मा सहित डॉ दिनेश शर्मा का भी नाम शामिल है।