India Rise Special

UP: प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द, जेपी नड्डा से मिले केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा से

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा जल्द होने ही वाली है। जैसे जैसे दिन बीते जा रहे हैं वैसे वैसे नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलों का बाजार भी गर्म होता जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की तो इस पर भी राजनीतिक गलियारों में कयास बाजी का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा से मुलाकात तुम की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आदमी बैठकर उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य जेपी नड्डा के बीच 1 घंटे से अधिक चर्चा होगी। बताया जा रहा है दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात हुई हालांकि ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से पहले अब मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

वही प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में धर्मपाल सिंह की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई कि अब जल्दी नए प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति हो जाएगी। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में से 75 सीटों से अधिक जीतने का लक्ष्य रखा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: