लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपना अच्छा खासा प्रभाव न दिखा पाने वाली आम आदमी पार्टी ने अब तक भारतीय जनता पार्टी अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो पर चलते हुए देश को कमजोर करने का आरोप लगाया है। वही प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ होशियार रहने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी r.s.s. की तरह आप आम आदमी पार्टी ने भी तिरंगा शाखाएं शुरू करने का फैसला किया है। बता देगी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि यह पार्टी देश में नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है जिससे देश और संविधान लगातार कमजोर हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि यदि इसी तरह प्रदेश में चलता रहा तो भारत अपनी मूल पहचान को खो देगा।
गौरतलब है कि संजय सिंह भारतीय जनता पार्टी की विघटनकारी नीतियों से उत्तर प्रदेश और देश की जनता को जागरूक होकर अपनी बुद्धि और विवेक से आगे बढ़ने को कहा है। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी आप पूरे प्रदेश में तिरंगा शाखाएं शुरू करेगी जो r.s.s. बना आम आदमी पार्टी की शाखाएं होंगी।
बता दें कि आगामी 6 महीने में इन शाखाओं का गठन किया जाएगा जबकि 1 जुलाई से तिरंगा शाखा प्रमुख बनाने का काम शुरू होगा। अगले कुछ महीनों में शाखा प्रमुख बनाए जाएंगे आप नेता ने कहा कि पार्टी हर भारतीय की पहचान और भारत का संविधान के लक्ष्य को आगे लेकर आगे बढ़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आप की शाखाएं r.s.s. की शाखाएं से उलट होंगी। आपकी सांसों में तिरंगा लगाने के बाद भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर लोगों को सुनाई जाएगी जो कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विघटनकारी शक्तियों के फैलाए जा रहे हैं कुचक्र से सतर्क रहें।
राज सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि शाखा में आयोजित होने वाली सभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह अशफ़ाकउल्लाह किसी ना किसी महापुरुष पर चर्चा होगी। और यह शाखाएं प्रदेश के सभी गांव गांव शहर शहर में लगेंगी।