
यूपी: सपा-बसपा बेअसर, निकाय चुनाव में बीजेपी को चुनौती देगी कांग्रेस- कांग्रेस अध्यक्ष
उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर प्रयागराज के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
प्रयागराज: यूपी कांग्रेस( congress) के अध्यक्ष प्रयागराज ( prayagraj) में है उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पार्टी असल चुनौती देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सपा बसपा जैसे दल अब बेअसर साबित हो रहे हैं उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर प्रयागराज के सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा|
मशहूर टीवी कलाकार सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल प्रयागराज आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार बेकार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद खराब लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।
उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के हाल को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिस तरह से जनपद में डेंगू फैला है उस तरह से इलाज के लिए मरीजों के लिए उचित व्यवस्था नहीं है मरीजों को मौसमी का जूस चलाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि 3 दिन में प्लेटलेट्स बढ़ जाएगी।