PoliticsTrending

UP: नकुल दुबे को झटका ! मायावती ने पार्टी से निकाला, बताई यह वजह….

जानकारी के बाद नकुल दुबे ने कहा कि उन्हें पार्टी से निष्कासन की जानकारी मिली है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद लगातार मायावती पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल रहीं हैं। इसी क्रम में मायावती ने बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पार्टी से निकाल दिया है। इसकी जानकारी खुद मायावती ने ट्वीट के जरिए दी। मायावती के द्वारा नकुल दुबे को पार्टी से निकाले जाने की जानकारी के बाद नकुल दुबे ने कहा कि उन्हें पार्टी से निष्कासन की जानकारी मिली है पर वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

बता दें कि बहुजन समाजवादी पार्टी में नकुल दुबे एक बड़े ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते थे। इतना ही नहीं मायावती ने ट्वीट कर कहा कि नकुल दुबे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने की वजह से पार्टी से निष्कासित किया गया है।

गौरतलब है कि पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के बाद नकुल दुबे को पार्टी में दूसरा बड़ा ब्राह्मण खेड़ा माना जाता रहा है वहीं विधानसभा चुनाव में गलत फीडबैक देने के चलते उन्हें पार्टी से बाहर किया गया है। अब देखना यह होगा कि नकुल दुबे किस पार्टी में शामिल होते हैं या उनके आगे की रणनीति क्या है। व राजनीतिक दल में ही रहेंगे लेकिन किस दल में रहेंगे उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं बताई। उन्होंने कहा कि वह एक-दो दिन में अपने समाज के लोगों के साथ बैठक कर आगामी विनीत का खुलासा करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: