![](/wp-content/uploads/2021/09/Sp_pic-720x470.jpg)
यूपी : समाजवादी पार्टी ने किया भारत बंद का समर्थन …
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया
लखनऊ : कृषि कानून के विरोध में आज संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले भारतीय किसान यूनियन के द्वारा बुलाए गए भारत बंद के आवाहन का समर्थन अब कई विपक्षी पार्टियों ने किया है | समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। जबकि भारत बंद को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है।
गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद के बाद अखिलेश यादव ने किसानों का पूर्ण समर्थन करते हुए भारत बंद को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा कि”भाजपा सरकार के काले क्रश कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों द्वारा कल बुलाए गए भारत बंद का समाजवादी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। किसान विरोधी काले कानूनों को वह सरकार वापस ले।
आपको बता दें कि इससे पहले बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने भी ट्वीट करके किसानों के भारत बंद को समर्थन देने का ऐलान किया था। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि”केंद्र द्वारा जल्दबाजी में बनाए गए हैं 3 कृष कानूनों से असहमत वह दुखी देश के किसान इनकी वापसी को मांग को लेकर 10 महीने से पूरे देश व खासकर दिल्ली के आसपास के राज्यों में आंदोलित है उनके द्वारा बुलाए गए भारत वन का बसपा का समर्थन।
किसानों के द्वारा आज बुलाए गए भारत बंद को लेकर प्रदेश प्रशासन सतर्क है | वही एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अधिकारियों से कहा कि भारत बंद को लेकर वह भ्रमण सिंह है जिससे आमजन को कोई समस्या ना हो |और यहां अभी जो कार्यक्रम हो रहे हैं हो सके तो उसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी जरूर करा ले। बस स्टेशन रेलवे स्टेशन आदि पर सतर्कता बरतें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चप्पे-चप्पे की कड़ी व्यवस्था रक्षा व्यवस्था की जाए और शांति बनाए रखने की आदेश दिए जाएं।