
बैठकें कर 15 दिन तक कार्यक्रम चलाया जाएगा
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत एक से 15 अगस्त तक सैनिक सम्मान पखवाड़ा मनाने जा रही है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव में राष्ट्रीय लोकदल की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों पत्र भेजा है। सैनिकों के सम्मान की रक्षा के लिए और आजादी की बलि बेदी पर शहीद हुए सैनिकों को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया जाएगा।
रामाशीष राय ने बताया कि एक अगस्त को बैठकें कर 15 दिन तक कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह बैठक तिरंगे के साथ होगी। 2 अगस्त से 5 अगस्त तक सभी विधान सभाओं में स्वतंत्रता सेनानियों से भेंट करके उन्हें सम्मानित किया जायेगा और संविधान सभा का संकल्प पत्र दिया जायेगा। 6 से 8 अगस्त तक आजादी के दीवानों और शहीदों को याद किया जायेगा, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान दिया है। साथ ही साथ जीवित बचे स्वतंत्रता के सैनिकों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया जायेगा। शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित करके राष्ट्रीय लोकदल अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। 9 अगस्त को क्रान्ति दिवस मनाते हुए आजादी की लड़ाई में लिये गये संकल्पों और सपनों को याद करते हुए सुबह 11.30 से दोहर 3.30 बजे तक तिरंगे के साथ संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। क्रान्ति दिवस पर जिस प्रकार बलिदानियों ने अंग्रेजों के विरूद्व भारत छोड़ो आन्दोलन का नारा दिया था, उसी प्रकार राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश की आम जनता से लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा का आह्वान करेगा।
6 साल बाद टीम में लौटा इंग्लैंड का यह खिलाड़ी
उन्होंने आगे कहा कि 13 और 14 अगस्त तक सभी लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों में मोटर साईकिल, साईकिल, रैली और पदयात्राएं तिरंगों के साथ निकाली जायेंगी। नगरों और कस्बों में मोमबत्ती जलाकर शहीदों और युद्धवीरों को याद किया जायेगा। 15 अगस्त के दिन सभी वार्डों और प्रदेश के दूर दराज के गांवों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डारोहण करके संविधान सभा के संकल्प को याद करते हुए देश की एकता और अखण्डता की रक्षा का संकल्प लिया जायेगा। रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यक्रम सभी जनपदों में योजनाबद्व तरीके से सम्पन्न कराते हुए किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों एवं किसानों, मजदूरों, कामगारों के साथ साथ मजलूमों और छात्रों तथा युवाओं के प्रति राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के विचारों और संघर्षो को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जायेगा। उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय लोकदल द्वारा चौधरी चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने का आह्वान किया जायेगा।