TrendingUttar Pradesh

यूपी: ठंड का RED ALERT, लखनऊ-कानपुर समेत 15 जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार, जब तापमान 3 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में ठंड और कोहरे के बीच बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे से हल्की बूंदाबांदी के बाद कुछ जगहों पर तेज बारिश हुई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिनों के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है।

22-23 को बारिश की भी संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गलन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने 25, 26, 27, 28, 29 व 30 जनवरी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है क्‍योंकि उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के तापमान में भारी गिरावट आएगी, जिससे न्यूनतम तामपान 3℃ तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की है। इसी तरह 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में गलन और बढ़ने की संभावना है।

कब जारी किया जाता है रेड अलर्ट?

मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार, जब तापमान 3 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होता है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है। ये दो दिन के लिए जारी होता है और जब तापमान बढ़ता है तो इसे हटा दिया जाता है। साथ ही स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन से जरूरी कदम उठाने को लेकर निर्देश दिए जाते हैं।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में अति शीत लहर (सिवीयर कोल्ड डे) आ सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, मेरठ,  बुलंदशहर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, लखीमपुरखीरी, उन्नाव, रायबरेली, इटावा, औरैया, कानपुर देहात-नगर, झांसी, जालौन ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बाराबंकी, अयोध्या, सुलतानपुर, बहराइच, श्रावास्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, अमेठी, हापुड़ आदि जिले भीषण ठंड की चपेट में आ सकते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: