TrendingUttar Pradesh

यूपी: लोनी बॉर्डर से शुरू होगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप

कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का रूट में जारी कर दिया है। यात्रा आगामी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज राज्य में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट मैप जारी कर दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की चल रही भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी इलाके से राज्य में दाखिल होकर शामली के कैराना होते हुए हरियाणा को कूच करेगी। यात्रा यूपी में दाखिल होते समय उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी भी साथ रहेंगी वहीं यात्रा रूट में खास बात या निकल कर आई है कि कैराना से यह यात्रा गुजरेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि पार्टी ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा का रूट में जारी कर दिया है। यात्रा आगामी 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी और उस दिन यात्रा लोनी तिराहे तक जाएगी।

यूपी निकाय चुनाव: हाईकोर्ट फैसले पर प्रदेश सरकार जाएगी सुप्रीमकोर्ट

दूसरे दिन का रोड मैप जारी करते हुए उन्होंने बताया कि यात्रा बागपत के मवी कला पहुंचेगी और बागपत शहर तथा इसी जिले के सिसाना, सरूरपुर और बड़ौत होकर निकलेगी अगले 5 जनवरी को यात्रा शामली जिले के एलम पहुंचेगी और कांधला ऊंचा गांव कराना से गुजरेगी। उत्तर प्रदेश की राजनीति के हिसाब से कैराना राजनीतिक तथा संप्रदाय के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: