TrendingUttar Pradesh

यूपी: कल से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पिलाएंगी दवा

पोलियो अभियान के तहत रविवार को शहर और देहात में बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

देशभर में कोरोना के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के बीच अब उत्तर प्रदेश में पोलियो के खिलाफ भी स्वास्थ्य विभाग ने जंग छेड़ दी है। मथुरा में स्वास्थ्य विभाग पोलियो की दवा पिलाए जाने का अभियान रविवार से शुरू करने जा रहा है।
जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को शहर और देहात में बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान में करीब पांच लाख बच्चों को कवर किया जाएगा। इसकी तैयारियां विभाग ने पूरी कर ली है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुनीष पौरूष ने बताया कि पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को होगा। जनपद में 1368 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। उसके बाद टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया की दवा पिलाएंगे। ये अभियान 28 मार्च से शुरू होगा। पल्स पोलियो अभियान के लिए छह लाख वैक्सीन स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: