TrendingUttar Pradesh

यूपी: प्रदेश की सभी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी प्रसपा – आदित्य यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने जा रही है

युवाओं को अनुभवी नेताओं के अनुभव की आवश्यकता

सभी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी PSP

इटावा: उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने बड़ा ऐलान किया। आदित्य यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले निकाय चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अमित यादव ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश को भलीभांति समझता हूं कि निकाय चुनाव में जमीनी स्तर से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बहुत मजबूत होने वाली। बता दें कि आदित्य दो इटावा के पीजीआई में धरने पर बैठे कर्मचारी से मिलने गए थे।

डस्टबिन घोटाला: स्वच्छ भारत मिशन में 17 लाख का घोटाला, 41 ग्राम विकास अधिकारियों पर केस दर्ज

आदित्य यादव ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के दिशा निर्देश में उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ने जा रही है और हम लोगों का पूरा प्रयास है कि हम लोग सभी सीटों पर चुनाव लड़े। अमित यादव ने कहा कि प्रदेश में आने वाले निकाय चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।

युवाओं को अनुभवी नेताओं के अनुभव की आवश्यकता

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अनुभवी नेताओं के बारे में बोलते हुए आदित्य यादव ने कहा कि हम युवा नेताओं को पार्टी के अनुभवी नेताओं से कुछ सीखने की जरूरत है। आज के समय में हम जानते हैं कि या अनुभव ही है जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में दोबारा सत्ता में आई है।

2024 में मुंहतोड़ जवाब देगी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी

ट्विन टावर पर हुई कार्रवाई का समर्थन करते हुए आदित्य यादव ने कहा किस देश के अंदर यह जो कार्रवाई हुई है यह ऐतिहासिक है। ट्विन टावर पर हुई कार्रवाई का हम समर्थन करते हैं। जो इसके पीछे था उसको सजा मिलेगी और आगे भी मिलती रहेगी हम लोगों की तरफ से जो सहयोग होगा सजा दिलाने में हम उनका सहयोग करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: