UP politics : केशव मौर्य ने अखिलेश को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर साधा निशाना, कहा – चुनाव तो केवल दिखावा है..
लखनऊ : समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार एक बार फिर अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) को दिया गया है। निर्वाचन में उनके खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ, जिसके बाद निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव ने उनके निविर्रोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया। उन्हें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Keshav Prasad Maurya) ने तंज कसा है।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी ही नहीं, बल्कि एक खास परिवार की जागीर है, जिसके मुखिया अखिलेश यादव हैं। चुनाव तो केवल दिखावा है।
ये भी पढ़े :- लखनऊ : सडक हादसे में राज्यमंत्री रामकेश निषाद के भतीजे की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक
तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं अखिलेश यादव
गौरतलब है कि इससे पूर्व वो दो बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। तीसरी बार ऐसा होने से ये भी तय हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव की कमान भी उनके हाथ होगी। अखिलेश यादव के नाम की ऐलान होने के बाद सपा के बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी। राजधानी के रमाबाई मैदान में इस वक्त पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है।