![](/wp-content/uploads/2022/02/ban-on-hijab.jpeg)
लखनऊ: कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद की आग अब यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में भी पहुंच चुकी है। जिसके विरोध में मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनकर सड़कों पर प्रदर्शन करने उतर आई हैं। वहीं अलीगढ़ में समाजवादी पार्टी की महिला नेत्री ने विवादित बयान देकर हलचल मचा दी है।
सपा नेत्री रूबीना खान ने हिजाब मामले को लेकर कहा है कि, हिजाब पर हाथ डालने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि, भारत सभी धर्मों को मानने वाला एक लोकतांत्रिक देश है। यहां पर किसी की पगड़ी, तिलक और हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि, अगर किसी ने हिजाब पर हाथ डालने की या फिर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे। रूबीना खान ने आगे कहा कि, हमारी बहन-बेटियों के आत्मसम्मान पर अगर किसी ने हाथ डाला तो बहन-बेटियों को रजिया सुल्तान और झांसी की रानी बनने में देर नहीं लगेगी।