PoliticsTrending

UP: नौ बार के विधायक सतीश महाना बने विधानसभा अध्यक्ष

जब शहर से विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की सरकार में 1990-91 में कानपुर के चौबेपुर से विधायक

कानपुरः मंत्रिमंडल से कानपुर का प्रतिनिधित्व नहीं होने पर न सिर्फ बीजेपी कार्यकर्ता बल्कि आम शहरवासी भी हैरत में हैं। जिसके बाद अब सतीश महाना को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद कुछ भरपाई हुई है।
ये दूसरा मौका है जब शहर से विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की सरकार में 1990-91 में कानपुर के चौबेपुर से विधायक हरिकिशन श्रीवास्तव को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। लगभग तीन दशक बाद एक बार फिर से कानपुर से सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल पार्ट-2 में शहर से कोई मंत्री नहीं बनाए जाने के बाद खाली हुई जगह को भरने का काम विधानसभा अध्यक्ष पद देकर किया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: