
TrendingUttar Pradesh
UP: नगर निकाय आरक्षण सूची जारी, दावेदारों में मची होड़
आज शासन ने मेयर पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर निकाय आरक्षण का इंतजार कर रहे दावेदारों को इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। निकाय चुनाव के दावेदार महीनों से सियासी रण जीतने के प्रयास में जुटे हैं और आज शासन ने मेयर पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है।
नगर निगम के मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) पद के दावेदार आरक्षण का इंतजार काफी समय से कर रहे थे। इससे पूर्व गुरुवार यानी एक दिसंबर को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के वार्ड का आरक्षण जारी किया गया था।