TrendingUttar Pradesh

यूपी: रामपुर से लोकसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं मुख़्तार अब्बास नक़वी

मुख्तार अब्बास नकवी पहली बार जब सांसद बने थे तो उन्होंने रामपुर से ही जीत हासिल की थी

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों ने आज रात सभा राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश से किसी भी मुस्लिम नेता को राजसभा नहीं भेज रही। बता दें कि उत्तर प्रदेश से सैयद जफर इस्लाम, एमजे अकबर और मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। वही सबसे बड़ी चुनौती केंद्र सरकार में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के सामने है कि यदि वह संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहते हैं तो उन्हें 6 महीने के अंदर मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं।

इस मिस्ट्री गर्ल से शादी करने जा रहे दीपक चाहर, मैच में किया प्रपोज

आपको बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी पहली बार जब सांसद बने थे तो उन्होंने रामपुर से ही जीत हासिल की थी। तब उन्हें अटल सरकार में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया था। वर्तमान में मुख्तार अब्बास नकवी मोदी सरकार में मंत्री हैं। बता दें कि देश भर में 22 राज्य सभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो जाने के बाद कहीं से मुख्तार अब्बास नकवी को जाने को लेकर चर्चा होने लगी है कि मुख्तार अब्बास नकवी लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे।

कानपुर: जून की शुरुआत,भीषण गर्मी के साथ …

आजम खान के इस्तीफे के बाद खाली हुई रामपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव की घोषणा भी हो चुकी है। वही इस सीट को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश कर रही है लिहाजा रामपुर सीट से नकवी पर दांव लगा सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: