
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी की ओर दोनों चरणों के 36 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद चुनाव के लिए सपा प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। घोषित की गई लिस्ट में पहले चरण में 30 और दूसरे चरण में छह उम्मीदवारों के नाम हैं।
35 सीटों पर चुने जाएंगे 36 सदस्य
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान परिषद का चुनाव 36 सीटों पर होना है। इसके लिए नामांकन भी शुरू हो गया है। राज्य में स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 35 सीटें हैं, जबकि मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट से दो प्रतिनिधि चुने जाते हैं। इस तरह 35 सीटों पर 36 सदस्यों का चयन होता है।