
TrendingUttar Pradesh
यूपी: निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी पार्टी पदाधिकारियों की राज्य मुख्यालय पर बैठक
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक रविवार को राज्य मुख्यालय पर होगी।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक रविवार को राज्य मुख्यालय पर होगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों, अभियानों और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, क्षेत्र व जिला निकाय संयोजक और मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित होंगे।