![](/wp-content/uploads/2022/07/lekhpal.jpg)
यूपी: लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक, सपा ने सरकार पर साधा निशाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना सामने आई है। नेपाली भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। समाजवादी पार्टी ने टूटकर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रयागराज में यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। हर बार की तरह इस बार भी योगी सरकार नाकाम हुई है। वही कानपुर शहर के कई केंद्रों पर लेकर परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा के बावजूद छात्र इलेक्ट्रॉनिक गैजेट से नकल करते पकड़े गए हैं बता दें कि प्रदेश के 12 मंडलों में होने वाली इस परीक्षा में कोई गड़बड़ी ना फैला सके और पेपर लीक पर नजर रखने के लिए यूपी एसटीएफ भी अलर्ट मोड पर थी।
वही यूपी पुलिस ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों को इनकार किया हालांकि इस मामले में जांच के आदेश भी दिए गए। वही प्रयागराज एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाले और आरोप लगाने वाले अभ्यार्थी नकल कराने वालों की जानकारी भी नहीं दे पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक।
प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ,योगी सरकार हर बार की तरह नाकाम।
सफलतापूर्वक परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें CM।
क्या नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही सरकार?
युवाओं के भविष्य से बंद हो खिलवाड़। pic.twitter.com/o829O5UTxJ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 31, 2022
सपा ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। पार्टी ने कहा कि योगी सरकार एक भी परीक्षा को सफलतापूर्वक नहीं करा पा रही है ऐसे में सीएम योगी को इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसे में सीएम योगी क्या सरकार युवाओं को नौकरी देने से बचने के लिए खुद ही पेपर को लीक करा रही है।