PoliticsTrending

यूपी विधान परिषद्: तीन दिन बाद खाली होगा उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष का पद, रेस में इनका नाम आगे…

समाजवादी पार्टी के किसी अन्य सदस्य के वरिष्ठ ना होने के चलते नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

यूपी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में नेता प्रतिपक्ष का पद 2 दिन बाद खाली हो रहा है। बता दें कि वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे संजय लाठर की सदस्यता 26 मई से समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद पार्टी में नए नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा। बता दें कि समाजवादी पार्टी के किसी अन्य सदस्य के वरिष्ठ ना होने के चलते नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को मिल सकती है।

गौरतलब है कि इस साल सपा के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के नेता विरोधी दल अहमद हसन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था जिसके बाद यह पद खाली हो गया। अहमद हसन के निधन के बाद नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संजय लाठर को दी गई संजय लाठर का कार्यकाल 26 मई 2022 तक है। वह पिछले समाजवादी पार्टी की सरकार में मनोनीत किए गए थे इसके साथ ही राजपाल कश्यप और अरविंद कुमार सिंह का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।

विधान परिषद में 1996 में सपा ने अहमद हसन को विधान परिषद भेजा था। अहमद हसन ने कल्याण सिंह की सरकार में भी नेता विरोधी दल का दायित्व निभाया था जिसके बाद वह लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं। 2017 में चुनाव हारने के बाद भी तीसरी बार विधान परिषद के सदस्य बने क्योंकि वह विधान परिषद में सपा का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जाने जाते थे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नरेश को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। नरेश उत्तम का कार्यकाल मई 2024 तक है। उत्तम पटेल की परफॉर्मेंस सदन में बेहतर है और वर्तमान में और प्रदेश अध्यक्ष हैं इस लिहाज से उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: