
TrendingUttar Pradesh
यूपी: जेपी नड्डा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश दौरा 28 को
लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है।
अमरोहा: पश्चिम उत्तर प्रदेश के खतौली विधानसभा उपचुनाव में शिकस्त के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रणनीति में बदलाव करते हुए गैर भाजपा दलों के कब्जे वाली सीटों पर जागरूक लोगों से सीधा संवाद करने की शुरुआत कर दी है। प्रदेश में इस साल स्थानीय निकाय और अगले वर्ष लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद कर दिया है।
इसी कड़ी में 28 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अमरोहा संसदीय क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित औद्योगिक क्षेत्र रमाबाई डिग्री कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करने गजरौला आ रहे हैं। जहां वह जनसभा के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद करने के अलावा सांगठनिक तैयारियों की समीक्षा करेंगे।