TrendingUttar Pradesh

यूपी: योगी कैबिनेट में अहम् फैसले, इलेक्ट्रिक वाहन व् अमेठी में जेल को मिली मंजूरी

-धान क्रय नीति मंजूर। क्रय मूल्य 2040 रुपये व 2060 रुपये प्रति कुंतल तय किया जाएगा। 4000 क्रय केन्द्र बनाए जाएंगे।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक लोक भवन में हुई। इस बैठक में करीब डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर मुहर लगी। योगी कैबिनेट ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मंजूरी दी है। इसके साथ ही परिवहन के कई प्रस्ताव पर पास हुआ। कैबिनेट प्रस्ताव में अमेठी जेल को मंजूरी मिली। अमेठी में 990 लोगों की क्षमता की जेल बनाई जाएगी।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर….
-इलेक्ट्रिक वाहन नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिली
-अमेठी में 990 लोगों की क्षमता की जेल बनाई जाएगी, अमेठी में जेल बनाने के लिए मंजूरी दी गई
-करवा चौथ के दिन महिलाओं को अपने पतियों से मिलने की विशेष छूट, सभी जेलों में निर्देश दिए गए हैं कि महिलाओं को अपने पतियों से मिलने दिया जाए। पूजा अर्चना करने के लिए आज विशेष छूट दी गई है
-नई दुग्ध नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दी।
-नई वस्त्र नीति को योगी कैबिनेट को मंजूरी दी है।
-लघु सिचाईं योजना में 2 लाख किसानों को हर साल आत्म निर्भर बनाया जाएगा।
-किसानों को एक लाख चने के बीज व ढाई लाख मसूर बीज किट वितरित होंगे
-प्राकृतिक खेती बोर्ड बनेगा। मुख्यमंत्री अध्यक्ष होंगे। कृषि मंत्री उपाध्यक्ष होंगे। साल में दो बार मीटिंग होगी। मुख्यसचिव की अध्यक्षता में एक अलग कमेटी बनेगी। बोर्ड में दो किसान व कृषि विशेषज्ञों को नियुक्ति होंगे। नामामि गंगे योजना का काम इस बोर्ड के जरिए होगा।
-धान क्रय नीति मंजूर। क्रय मूल्य 2040 रुपये व 2060 रुपये प्रति कुंतल तय किया जाएगा। 4000 क्रय केन्द्र बनाए जाएंगे।
-73 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का टारगेट रखा है। मक्के व बाजरे की भी खरीद होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: