TrendingUttar Pradesh

यूपी सरकार ने लिया आयुष्मान भव: अभियान शुरू करने का फैसला, राष्‍ट्रपति करेंगी शुभारंभ

प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा पखवाड़ा

लखनऊ: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए आयुष्मान भव: अभियान का शुभारम्भ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करने वाली हैं। 13 सितंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन से वर्चुअल शुभारंभ करेंगी। स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने आयुष्मान भव: अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इसमें स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री भवन में कहा कि सरकारी अस्पतालों के प्रति मरीजों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। OPD से लेकर भर्ती मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मरीजों को मुफ्त जांच, डायलिसिस, सीटी स्कैन, दवा आदि उपलब्ध कराई जा रही है। नए अस्पताल व मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए लंबा सफर न तय करना पड़े। विशेषज्ञों के साथ टेली-परामर्श और उचित रेफरल आदि की व्यवस्था को और मजबूत करें।

17 सितंबर से शुरू किया जाएगा सेवा पखवाड़ा

डिप्‍टी सीएम पाठक ने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाएगा, जो दो अक्टूबर तक चलेगा। इसमें अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की जरूरत के बारे में बताया जाएगा, रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। आयुष्मान मेला भी संचालित किया जाएगा। इसमें आयुष्मान पात्र कार्ड बनाने से लेकर वितरण का काम किया जायेगा। उप मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आशा, स्वंय सहायता समूह की मदद भी ली जाएगी। दो अक्टूबर से आयुष्मान सभा होगी। आयुष्मान ग्राम पंचायत एवं आयुष्मान अर्बन वार्ड का आयोजन किया जाएगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: